2023 के अंत तक श्री राम के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, 2025 तक मंदिर निर्माण पुरे होने की उम्मीद: अयोध्या में राम मंदिर के लिए अब 2023 के अंत तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सूत्रों के अनुसार राम मंदिर का पूर्ण रूप से निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना है। हालांकि भक्तों को दिसंबर 2023 तक आंशिक रूप से तैयार प्रांगण में जाने और दर्शन-प्रार्थना की अनुमति दी जा सकती है।